सीनियर महिला इंटर जोनल टी-20 ट्राफी क्रिकेट के लिए चुनी गई धनबाद की दुर्गा कुमारी मुर्मू !

0 Comments

सीनियर महिला इंटर जोनल टी-20 ट्राफी क्रिकेट के लिए चुनी गई ईस्ट जोन की टीम में झारखंड के चार खिलाड़यों को स्थान मिला है। इसमें धनबाद की दुर्गा कुमारी मुर्मू भी शामिल है। जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा के अलावा टीम में झारखंड से इंद्राणी, अश्विनी कुमारी, ममता के भी नाम हैं। ईस्ट जोन की टीम अपना पहला मैच शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्ट जोन के विरुद्ध खेलेगी। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा। बिनय कुमार सिंह समेत धनबाद क्रिकेट संघ के महासचिव उत्तम बिस्वास एवम अन्य पदाधिकारियों ने दुर्गा कुमारी समेत अन्य खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना देते हुए उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

Categories:

Related Posts

DCA Mission 2028
क्रिकेट को समर्पित जीवन का अंत: वेणुगोपाल एमपी का निधन, खेलजगत ने दी श्रद्धांजलि !
धनबाद क्रिकेट संघ के प्रबंध समिति के सदस्य वेणुगोपाल एमपी का अंतिम संस्कार गुरुवार को
Congratulation
Dhanbad women’s U19 Champions